SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MPBSE MP Board 12th Result 2025: शहडोल की सौम्या तिवारी और हिना देवी ने हासिल किया प्रदेश की मेरिट में स्थान

MPBSE MP Board 12th Result 2025: शहडोल की सौम्या तिवारी और हिना देवी ने हासिल किया प्रदेश की मेरिट में स्थान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    MPBSE MP Board 12th Result 2025: सौम्या तिवारी के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं और मां गृहिणी है जबकि हिना देवी के पिता धम्मू बंजारा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सौम्या तिवारी और हिना देवी प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने अभी से लक्ष्य तय कर लिया है।

MPBSE MP Board 12th Result 2025: शहडोल। शहडोल जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में स्थित ज्ञानोदय स्कूल के दो बच्चों ने 12वीं में प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल किया है। इस स्कूल की हिना देवी पुत्री धम्मू बंजारा ने 12वीं कक्षा में कला संकाय से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं।इसी स्कूल की सौम्या तिवारी पुत्री शैलेश तिवारी ने प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान हासिल किया है।

सौम्या तिवारी के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं और मां गृहिणी है जबकि हिना देवी के पिता धम्मू बंजारा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सौम्या तिवारी और हिना देवी प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने अभी से लक्ष्य तय कर लिया है।

ज्ञानोदय स्कूल के संचालक अजय सिंह एवं प्राचार्य रेखा सिंह ने इन दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है वहीं इन बच्चों के माता-पिता भी काफी खुश है।

सौम्या तिवारी का कहना है कि वह मोबाइल के माध्यम से भी पढ़ाई करती थी लेकिन इंस्टाग्राम फेसबुक तथा व्हाट्सएप आदि से काफी दूर हैं। वही हिना देवी भी सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं।

दसवीं की प्रदेश की मेरिट सूची में सरस्वती स्कूल के वैभव नवे नंबर पर

शहडोल जिले के बुढार स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र वैभव कुमार सिंह पिता सतपाल सिंह ने प्रदेश की मेरिट में कक्षा दसवीं में नौवां स्थान हासिल किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us