SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 4 युवकों की मौत:गुना में शादी समारोह से लौटते समय हादसा; एक गंभीर को भोपाल किया रेफर

बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 4 युवकों की मौत:गुना में शादी समारोह से लौटते समय हादसा; एक गंभीर को भोपाल किया रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    गुना में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा बुधवार देर रात 2.30 बजे भदौरा के पास हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस में रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव में आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से रिजौदा जाने के लिए निकले थे।
हादसे में तीन युवक घायल, इनमें एक गंभीर हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी (28) पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनू (35) पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरू (24) पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश (24) पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई। वहीं सुदीप (24) पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित (24) पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि (22) पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।
कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार पीछे की तरफ से डिवाइडर से टकराई है, क्योंकि कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी का कांच सड़क पर भी बिखरा हुआ है। वहीं कार के आसपास युवकों के जूते बिखरे हुए हैं।

दो घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us