SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » रीवा लोकायुक्त की शहडोल में कार्रवाई:संबल योजना और PM आवास के लिए रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक गिरफ्तार

रीवा लोकायुक्त की शहडोल में कार्रवाई:संबल योजना और PM आवास के लिए रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल में रीवा लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत छूदा के रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया।

ग्राम छूदा के राजेश सिंह कंबर ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। रोजगार सहायक ने संबल योजना के तहत स्वीकृत 2 लाख रुपए को शिकायतकर्ता की माता के खाते में भेजने के लिए 30 हजार रुपए मांगे थे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए समग्र आईडी बनाने के लिए 3,500 रुपए अतिरिक्त की मांग की थी।

लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने शिकायत का सत्यापन कराया। जांच में आरोपी द्वारा कुल 33,500 रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। विशेष दल के निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पहली किश्त के 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में निरीक्षक एसआर मरावी भी मौजूद थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us