SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » आतंकी हमले के विरोध में एमपी के कई जिले बंद:भोपाल में 2 बजे के बाद खुलेंगे बाजार, इमरजेंसी सेवाएं चालू

आतंकी हमले के विरोध में एमपी के कई जिले बंद:भोपाल में 2 बजे के बाद खुलेंगे बाजार, इमरजेंसी सेवाएं चालू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध मध्यप्रदेश में जारी है। शनिवार को विरोध में भोपाल और इंदौर में आधे दिन के लिए बंद रखा गया है। रायसेन, रतलाम और छतरपुर में भी व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है।

बंद से इमरजेंसी मेडिकल सेवा को बाहर रखा गया है। 3 हजार मेडिकल स्टोर्स और थोक दवा दुकानें खुली हैं। दूध की सप्लाई भी प्रभावित नहीं होगी। वहीं, चाय-नाश्ता भी मिल रहा है।

भोपाल के न्यू मार्केट में सभी दुकानें बंद

न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के आह्वान पर भोपाल का न्यू मार्केट पूरी तरह से बंद है।

इंदौर के तिलक नगर में दुकानें खुलीं इंदौर के तिलक नगर में अधिकांश दुकानें खुल गई है। वहीं जो दुकानें बंद है वह भी कुछ देर में अपने तय समय से खुलेंगी। इंदौर में कांग्रेस के बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।

इंदौर में बंद का मिला-जुला असर

इंदौर में बंद का मिला-जुला असर है। कई जगह बाजार बंद हैं। वहीं, एमआईजी क्षेत्र में सभी दुकानें खुली हुई हैI

 छतरपुर में नहीं खुलीं दुकानें

छतरपुर में शनिवार को व्यापारी संगठनों ने सर्वसम्मति से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। गांधी चौक बाजार में एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां व्यापारी आतंकी हमले का विरोध करेंगे। मौन धारण कर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद व्यापारी राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
रतलाम में जुलूस निकालकर सौंपेंगे ज्ञापन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रतलाम के सैलाना में सर्व हिंदू समाज की आव्हान पर नगर बंद रहा। दुकानदारों व व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखा।

दोपहर बाद हिंदूवादी संगठन राजवाड़ा चौक पर इकट्ठा होंगे। यहां से जुलूस थाना परिसर पहुंचेगा। यहां एसडीएम मनीष कुमार जैन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया बंद का आह्वान

भोपाल में चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने बंद का आह्वान किया है, जिसका शहर के व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है। चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया, सभी व्यापारिक संगठनों से सहमति के बाद राजधानी के बाजार शनिवार को आधे दिन बंद रखे जाएंगे।
भोपाल का न्यू मार्केट भी बंद

न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े समेत पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय देवनानी ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति के बाद बंद रखने का निर्णय लिया है। पुराने भोपाल के कारोबारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए दुकानें आधे दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाए’

रायसेन व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा, पहलगाम में धर्म के नाम पर जो आतंकी हमला हुआ, उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारी मांग है कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाए।

रायसेन में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर जताया विरोध

रायसेन में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को शहर बंद है। व्यापार महासंघ के आह्वान पर सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us