सीमा सिंह शहडोल -: सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार चिट्ठी मिली थी कि आपका भी सिद्धू मूसेवाला होगा। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अभी सलमान को Y+ सिक्योरिटी मिली है।
- ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर आए मैसेज
- मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
- नंबर के आधार पर हो रही आरोपी की पहचान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई में वर्ली ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं कि सलमान खान घर में घुसकर मारे रहेंगे और उनकी गाड़ी को बम से उड़ा देंगे।
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है।
समाचार एजेंसी ANI ने Mumbai Police के हवाले से बताया कि अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी वॉट्सऐप के जरिए वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई है। मैसेज में सलमान खान को उनके घर पर ही जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Mumbai | Actor Salman Khan receives another death threat. The threat was sent via WhatsApp to the Worli Transport Department’s official number. The message warned to kill Salman Khan at his residence and blow up his vehicle using a bomb. A case has been registered at the Worli…
— ANI (@ANI) April 14, 2025
सलमान खान को पहले ही मिल चुकी धमकियां
- सलमान खान को पहले ही जान से मारने धमकी मिल चुकी है। एक बार उनके पिता सलीम खान को चिट्ठी मिली थी कि आपका भी सिद्धू मूसेवाला कर देंगे। वहीं सलमान खान के करीबी नेता बाबा सिद्दीकी पर जानलेवा हमले के बाद भी उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
- सलमान खान कथिततौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशान पर हैं। अभिनेता पर काले हिरण के शिकार का आरोप है, जिसकी बिश्नोई समाज पूजा करता है।







