SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Indore News: इंदौर में मजाक में कंप्रेसर से युवक के शरीर में भर दी हवा, नस फटने से हो गई मौत

Indore News: इंदौर में मजाक में कंप्रेसर से युवक के शरीर में भर दी हवा, नस फटने से हो गई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर में एक मजाक ने युवक की जान ले ली। दाल मिल में काम करने वाले साथियों ने मजाक में कंप्रेसर से युवक के शरीर में हवा भर दी, जिससे उसकी नसें फट गईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
  • दाल मिल में काम करता था युवक।
  • दो साथियों ने शरीर के अंदर हवा भरी।
  • इसके बाद तुरंत ही उसकी मौत हो गई।

 दाल मिल के कर्मचारियों ने मजाक-मजाक में युवक की जान ले ली। दाल साफ करने के लिए रखे गए कंप्रेसर से युवक के शरीर में हवा भर दी जिससे उसकी नसें फट गईं। आरोपित युवक को अस्पताल ले गए लेकिन मौत होने पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ रामगोपाल दाल मिल की है। 30 वर्षीय मोतीराम निवासी झिरन्या खरगोन तीन इमली पालदा में किराए के मकान में रहता था। टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक वह दाल मिल में काम करता था। मिल में दाल साफ करने के लिए कंप्रेशर लगा है।

नसें फटने से हो गया बेहोश

सुबह मोतीराम उसके साथी धीरज लौवंशी और महेंद्र यादव कंप्रेसर चालू कर कपड़ों पर लगी धूल साफ कर रहे थे। मोतीराम ने मजाक करना शुरू किया और धीरज के शरीर में हवा भरने का प्रयास किया। इसके बाद धीरज ने पाइप छीना और मोतीराम के शरीर में हवा भर दी। नसें फटने से मोतीराम बेहोश होकर गिर गया।

प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था

धीरज उसे एमवाय अस्पताल ले गया और फोन पर बात करते हुए फरार हो गया। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही एमवाय पुलिस चौकी का स्टाफ पहुंचा और मोतीराम की जानकारी निकाली।

पुलिस ने जब्त किया डीवीआर

आजाद नगर पुलिस ने स्वजन को एमवाय अस्पताल भेजकर मोतीराम की पहचान करवाई। टीआई के मुताबिक घटना के वक्त मिल में अतुल और संदीप भी मौजूद थे। पुलिस ने बयान लेने के बाद धीरज और महेंद्र को आरोपित बनाया है। महेंद्र ने कंप्रेसर चालू किया था। पुलिस ने मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फुटेज में घटनाक्रम स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस ने मिल का डीवीआर जब्त किया है।

भाई बोला- एक्सीडेंट की सूचना देकर बुलाया

मोतीराम मूलत: खरगोन जिले के झिरन्या का रहने वाला है। उसके भाई शेरू ने बताया कि सुबह पौने सात बजे ही बात हुई थी। करीब एक घंटे बाद उसके पास पुलिस का कॉल आया और बताया कि मोतीराम का एक्सीडेंट हुआ है। वह एमवाय अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपित धीरज लौवंशी दाल मिल में मैनेजर है और वह मजदूर चौक से काम के लिए मजदूर लेकर आता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us