SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में बर्खास्त सिपाही और ड्राइवर ने बुर्का पहन चुराए थे डेढ़ करोड़ रुपये व 25 तोला सोना

इंदौर में बर्खास्त सिपाही और ड्राइवर ने बुर्का पहन चुराए थे डेढ़ करोड़ रुपये व 25 तोला सोना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   इंदौर में एक बर्खास्त सिपाही और एक ड्राइवर ने बुर्का पहनकर डेढ़ करोड़ रुपये और 25 तोला सोना चुराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह चोरी शुभ-लाभ प्राइम (खजराना) से हुई थी। आरोपियों ने चोरी के बाद बुर्का उतारकर भागने का प्रयास किया था।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • इनसे चोरी की रकम और गहने भी बरामद किए गए हैं।
  • बुर्का पहनकर ढाई मिनट में दिया वारदात को अंजाम।

 शुभ-लाभ प्राइम (खजराना) से डेढ़ करोड़ रुपये और 25 तोला सोने की चोरी में बर्खास्त सिपाही और लोडिंग चालक गिरफ्तार हुआ है। चोरी का षड्यंत्र सैलून संचालक शिवाली जादौन ने किया था। वह लिवइन पार्टनर अंकुश सिंह से बदला लेना चाहती थी।

घटना के बाद शिवाली रोते हुए थाने गई और चोरी की रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और तीनों को गिरफ्तार किया। एसीपी (संयोगितागंज) तुषार सिंह के मुताबिक 13 मार्च को शिवाली ने चोरी का केस दर्ज करवाया था।

वार्डरोब में रखे थे रुपये

उसका गीताभवन क्षेत्र में सैलून है और अंकुश के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती है। अंकुश ने कुछ दिनों पूर्व ही साकेत नगर स्थित सैलून का सौदा किया था। उसने एक करोड़ 54 लाख रुपये बैग में भरकर वार्डरोब में रखे थे। पांच लाख नकद और 25 तोला सोना शिवाली का था।

naidunia_image

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शनिवार रात हीराबहादुर उर्फ हीरू थापा और पिंटू मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से 79 लाख 50 हजार नकद और सोने के आभूषण भी बरामद हुए। हीरू शिवाली का जीजा है। उसने शिवाली के इशारे पर ही चालक पिंटू के साथ मिलकर चोरी की थी।

शिवाली शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। अंकुश लिवइन में रहने के बाद भी युवतियों के संपर्क में है। उसने बदला लेने के लिए ही चोरी की साजिश की थी। पुलिस ने शिवाली को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कार में बुर्का पहना व ढाई मिनट में फ्लैट से निकल गया थापा

naidunia_image

हीरू बर्खास्त सिपाही है। शिवाली ने उसको चाबी और रुपयों की जानकारी दे दी। वह पिंटू और परिचालक प्रवीण के साथ सुबह पहुंच गया। शिवाली नौकरानी को लेकर निपानिया स्थित स्कूल आ गई। हीरू व पिंटू ने कार में बुर्का पहना व इमारत में घुस गए।

शू-रैक से चाबी निकाल ढाई मिनट में रुपयों व आभूषणों से भरा बैग चुरा लिया। वे बगैर नंबर के स्कूटर से भागे थे। आठ मील क्षेत्र में प्रवीण से कार (एमपी 09सीयू 4913) ली और बुर्का खोला। गुमराह करने चापड़ा (देवास) गए और लौटकर आ गए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us