SUBSCRIBE NOW

Home » व्यापार » Jobs in Indore Bhopal: इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर्स से मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार, भोपाल में भी शुरू होगा बड़वई आईटी पार्क

Jobs in Indore Bhopal: इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर्स से मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार, भोपाल में भी शुरू होगा बड़वई आईटी पार्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:      मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संवर्धन पर मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में नई नीतियों के अनुसार निवेश प्रस्तावों का परीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।
  • भिंड में प्लाई बोर्ड सेक्टर से 750 रोजगार
  • मुरैना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू होगी
  • नीमच में सीमेंट इकाई से 556 नौकरियां

 सुपर कॉरिडोर इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर से 10 हजार और भोपाल में बड़वई आईटी पार्क के प्रारंभ होने से 870 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह भिंड में प्लाई बोर्ड सेक्टर से 750, मुरैना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 320, धार जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 549 और नीमच जिले में सीमेंट इकाई से 556 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक में इन इकाइयों के प्रस्तावों का परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसमें नई नीतियों के प्रावधानों को ध्यान में रखा जाए।

naidunia_image

बैठक में बताया गया कि नए प्रस्तावों से लगभग 13 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए संबंधित विभाग प्रस्तावों के आवश्यक परीक्षण का काम पूरा करके उद्योग स्थापना में सहयोग करें।

naidunia_image

जो नई नीतियां बनाई हैं, उनके अनुसार प्रस्तावों का परीक्षण हो ताकि जो सुविधाएं दी गई हैं, उनका लाभ मिल सके। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us