सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ बुढ़ार पुलिस ने रुंगटा तिराहे पर रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद रविवार सुबह यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालकों को भनक लग गई। दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। थाना प्रभारी संजय जायसवाल के अनुसार दोनों ट्रैक्टरों को थाने में रखा गया है। चालक और मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में कांग्रेस नेता सुफियान खान ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से जिले में रेत का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। पिछले साल रेत माफिया ने एक एएसआई और पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। खान के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में यह कार्रवाई महज दिखावा है।