SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल कमिश्नर बोलीं- किसानों को नई तकनीक से जोड़ें:कृषि विभाग को दिए निर्देश; अमानक खाद-बीज विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द करें

शहडोल कमिश्नर बोलीं- किसानों को नई तकनीक से जोड़ें:कृषि विभाग को दिए निर्देश; अमानक खाद-बीज विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द करें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने शनिवार को कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा की। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मैदानी अधिकारियों को किसानों को फसल उत्पादन की नई तकनीकों से जोड़ने का निर्देश दिया।

 वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने को कहा गया। अमानक खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए। मृदा परीक्षण के लिए युवा उद्यमियों को आवंटित प्रयोगशालाओं के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गैर-संचालित प्रयोगशालाओं को नोटिस देकर अन्य उद्यमियों को आवंटित करने के निर्देश दिए गए।
कमिश्नर ने कृषि विभाग की योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने वेतन रोकने की चेतावनी दी। बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई, चना-मसूर के बीज की उपलब्धता और सिंचाई यंत्रों की समीक्षा की गई।

पशुपालन विभाग के कार्यों में पशु टीकाकरण, चलित पशु चिकित्सा वाहन और गौशालाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। जल संसाधन विभाग के सिंचाई जलाशय और किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त संचालक जीएस पेंड्राम, उप संचालक कृषि आरपी झारिया, उप संचालक पशु डॉ. आरके पाठक सहित संभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us