सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल संभाग में किसानों के बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाली एनसीसीएफ को रबी सीजन की खरीदी से बाहर कर दिया गया है। अब नागरिक आपूर्ति निगम (नान) गेहूं की खरीदी करेगा। इसके पहले किसानों ने भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। लेकिन कलेक्टर के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
एनसीसीएफ को शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और बैतूल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में धान खरीदी का काम सौंपा गया था। एजेंसी की लापरवाही के कारण 6 हजार से अधिक किसानों का 90 करोड़ रुपए का भुगतान लंबित है। धान की खरीदी 23 जनवरी को समाप्त हो चुकी है।
एनसीसीएफ ने परिवहन और मिलिंग का काम भी सही तरीके से नहीं किया। इसका नतीजा यह हुआ कि रबी सीजन के लिए किसानों ने पंजीयन में कम रुचि दिखाई। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल के अनुसार अब रबी सीजन की खरीदी नान करेगी।

कलेक्टर के आश्वासन पर माने
किसानों ने भुगतान की मांग को लेकर 7 मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी थी। कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने होली से पहले भुगतान का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। किसान नेताओं का कहना है कि होली के बाद भी भुगतान नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।