SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ब्यौहारी में पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो घायल:सिविल अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, गाड़ी जब्त

ब्यौहारी में पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो घायल:सिविल अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार, गाड़ी जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजेंद्र प्रसाद यादव और राम प्रकाश यादव घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। वहीं ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया।
दोनों युवक अपने घर ब्यौहारी लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी अरुण पांडेय के अनुसार घायल युवकों का उपचार जारी है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, बाइक क्षतिग्रस्त  - Dainik Bhaskar
तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, बाइक क्षतिग्रस्त
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us