SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » Delhi Assembly Election 2025: राजेंद्र नगर सीट पर हैट्रिक की ओर AAP, लेकिन BJP और कांग्रेस के दिग्गजों से है मुकाबला……

Delhi Assembly Election 2025: राजेंद्र नगर सीट पर हैट्रिक की ओर AAP, लेकिन BJP और कांग्रेस के दिग्गजों से है मुकाबला……

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 27 Jan 2025 . Saniya Ansari

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें हैं क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी हैट्रिक की ओर बढ़ रही है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस की ओर से भी दिग्गज नेता चुनावी मैदान में है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार राजेंद्र नगर की जंग दिलचस्प होने वाली है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनावों के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे और तभी पता चल पाएगा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गद्दी पर इस बार किस पार्टी का नेता बैठेगा। लोगों की नजरें इस बार खासतौर पर राजेंद्र नगर विधानसभा सीट की तरफ है, जहां पिछले कई बार से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इस बार भी आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी इस सीट के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं। इन तीनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर दिया है।

इन प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का होने वाला है। यहां चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशी अनुभवी हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने उमंग बजाज को जबकि कांग्रेस पार्टी ने विनीत यादव को टिकट दिया है। बात अगर राजेंद्र नगर सीट की करें तो इस सीट पर सभी तीनों ही मुख्य पार्टियों ने जीत हासिल की है। ऐसे में इस सीट पर कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर खाता खोला और तभी से आप की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। इस सीट पर चार बार बीजेपी जबकि एक बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी से ही दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की और विधायक बने। इस बार भी आप ने दुर्गेश पाठक पर ही भरोसा जताया है।

 

राजेंद्र नगर सीट पर 2022 उपचुनाव का रिजल्ट

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा ने जीत हासिल की थी। हालांकि बाद में उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। इसके बाद साल 2022 में राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव कराया गया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह दुर्गेश पाठक को टिकट दिया। वहीं उनके सामने बीजेपी के राजेश भाटिया और कांग्रेस से प्रेम लता थीं। हालांकि उपचुनाव के नतीजे सामने आए तो दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की। दुर्गेश पाठक को इस उपचुनाव में 40319 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के राजेश भाटिया को 28581 वोट जबकि कांग्रेस की प्रेम लता को 2014 वोट ही मिल सके थे।

 

राजेंद्र नगर सीट पर 2020 चुनाव का रिजल्ट

विधानसभा चुनाव 2020 में दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी से दिग्गज नेता राघव चड्ढा उम्मीदवार थे। वहीं उनके सामने बीजेपी ने आर पी सिंह को जबकि कांग्रेस पार्टी ने रॉकी तुसीद को अपनी तरफ से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 29135 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के आर पी सिंह को 39077 वोट जबकि कांग्रेस के रॉकी तुसीद को 3941 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से राघव चड्ढा ने बड़ी जीत हासिल की।

 

राजेंद्र नगर सीट पर 2015 चुनाव का रिजल्ट

विधानसभा चुनाव 2015 में दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने ही जीत हासिल की थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विजेन्द्र गर्ग विजय को टिकट दिया था। वहीं इनके सामने भारतीय जनता पार्टी की ओर से आर पी सिंह, जबकि कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्रह्म यादव थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजेन्द्र गर्ग यादव को 61354 वोट मिले। वहीं बीजेपी के आर पी सिंह को 41303 वोट, जबकि कांग्रेस के ब्रह्म यादव को 8971 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी की ओर से विजेन्द्र गर्ग विजय ने जीत हासिल की।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us