SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » अयोध्या दर्शन के लिए आई महिला समेत दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत, इस राज्य के निवासी…….

अयोध्या दर्शन के लिए आई महिला समेत दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत, इस राज्य के निवासी…….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Uttar Pradesh . 27 Jan 2025 . Saniya Ansari

अयोध्या में दर्शन के लिए गयी महिला समेत दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।
अयोध्या में दो श्रद्धालुओं की मौत।

राम जन्मभूमि अयोध्या से हादसे की दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। PTI के मुताबिक, अयोध्या में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए आई एक महिला समेत दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों बुजुर्ग श्रद्धालु बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उनकी मौत हो गई।

इस राज्य के हैं मृतक

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में जिन दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत हुई है वे हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं और दोनों की ही उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है। दोनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आए  थे। हालांकि, उनकी मौत हो गई।

 

कैसे हुई मौत?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत के पीछे का सही कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारियों को आशंका है कि दोनों की मौत हृदयाघात यानी हार्ट अटैक के कारण हुई है। PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि हरियाणा के रहने वाले एक महिला और एक पुरुष बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

 

अयोध्या में भी भारी भीड़

उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालु अयोध्या में नए मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस कारण हनुमान गढ़ी और राम मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भीड़ है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us