SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » तीर से भांजे की हत्या करने वाला पकड़ाया:इधर, पुरिस ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार किया

तीर से भांजे की हत्या करने वाला पकड़ाया:इधर, पुरिस ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सीमा सिंह शहडोल – शहडोल जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधों में शामिल रहे 2 आरोपियों को शनिवार को पकड़ा है।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पहले मामले में सीधी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपने भांजे की तीर मारकर हत्या कर दी थी। सीधी थाना क्षेत्र के रिमार के बैंगान टोला में हुई इस घटना में आरोपी बिहारी बैगा ने मामूली विवाद पर अपने भांजे दलेश बैगा पर धनुष से तीर चला दिया था। छाती में तीर लगने से दलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद जंगल में छिप गए आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 रेप का आरोपी पकड़ाया

दूसरे मामले में ब्यौहारी पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता अपने मानसिक रूप से कमजोर बेटे का इलाज कराने दमोह से शहडोल के एक आश्रम में आई थी। आरोपी संतोष चौधरी ने महिला के लापता हुए बेटे को ढूंढने की बात कहकर उसे बोड्डीहा के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us