SUBSCRIBE NOW

Home » राष्ट्रीय » कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस: अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन; पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस; मोदी दर्शकों के बीच पहुंचे

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस: अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन; पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस; मोदी दर्शकों के बीच पहुंचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल – 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर चीफ गेस्ट वहां मौजूद रहे। पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है।

परेड की शुरुआत कल्चर मिनिस्ट्री के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। 300 आर्टिस्ट ने वाद्य यंत्र बजाते हुए परेड निकाली। फिर इंडोनेशिया के सैन्य जवानों का दस्ता परेड करते हुए कर्तव्य पथ पर गुजरा। भारतीय सेना के जवानों ने भीष्म टैंक, पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम के साथ मार्च किया।

एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया। जिसमें 22 फाइटर जेट, 11 ट्रांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट और 7 हेलिकॉप्टर शामिल हुए। अपाचे, राफेल और ग्लोब मास्टर इस फ्लाई पास्ट का हिस्सा रहे। परेड में 15 राज्यों और 16 मंत्रालयों की झांकियां नजर आईं। पहली बार कर्तव्य पथ पर एक साथ 5 हजार कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम सिलसिलेवार देखें…

सबसे पहले PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पहुंचे, 3 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे के करीब कर्तव्य पथ पर पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

अब देखिए परेड की तस्वीरें…

1. महिला शक्ति

CRPF मार्चिंग परेड का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया।

NCC गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया।

NCC जॉइंट बैंड ने कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।

NSS मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कमांडर दीपक सिंह ने किया, इसमें फीमेल कैडेट भी मौजूद रहीं।

2. सैन्य ताकत

DRDO का प्रलय वेपन सिस्टम सतह से सतह मारक क्षमता में सक्षम। इसकी रेंज 400 KM है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. आर श्रीनिवासन ने नेतृत्व किया।

भारतीय सेना का टी-90 भीष्म टैंक जो अत्याधुनिक तकनीक और युद्धक क्षमताओं से लैस है। 74वीं आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन नवजोत सिंह के टैंक मार्च का नेतृत्व किया।

नाग मिसाइल सिस्टम और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल का प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट रोहित चौधरी ने किया।

ऑल टेरेन व्हीकल चेतक और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल कपिध्वज की प्रर्दशन किया गया। कैप्टन लक्क्षेश सिहाग और नायब सूबेदार चरणसिंह ने इसका नेतृत्व किया।

3. फ्लाई पास्ट

C-17 ग्लोबमास्टर और 2 सुखोई विमान ने विक्ट्री फॉर्मेशन बनाया। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन समीप तेझावन ने किया। साथ में ग्रुप कैप्टन ध्रुव कुमार और विंग कमांडर सुजीत मौजूद रहे।

सुखोई 30 का फॉर्मेशन कमांडर रुचित कौर ने किया। साथ में मौजूद रहे कैप्टन मनोज यादव और विंग कमांडर परमिंदर सिंह।

129 हेलिकॉप्टर यूनिट के V17, V5 हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया।

15 राज्यों की झांकियां…

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us