SUBSCRIBE NOW

Home » Viral » Viral Monalisa: ‘पता नहीं था कुंभ पोती के लिए मुसीबत बन जाएगा’ मोनालिसा के लिए दादा ने मांगी सुरक्षा; जानें………

Viral Monalisa: ‘पता नहीं था कुंभ पोती के लिए मुसीबत बन जाएगा’ मोनालिसा के लिए दादा ने मांगी सुरक्षा; जानें………

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Viral . 25 Jan 2025 . Saniya Ansari

महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है।
वायरल हुईं मोनालिसा, तो छोड़ना पड़ा महाकुंभ, पिता ने वापस भेजा मध्य प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनासिला मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ कुंभ में ही है, लेकिन महेश्वर में रहने वाले उसके परिजन चिंतित है। मोनालिसा के दादा लक्ष्मण भौसले कहते है कि लोग वीडियो बनाने के लिए उसके आगे-पीछे भाग रहे है। वह कुंभ में काफी परेशान है। उसे पुलिस सुरक्षा मिलना चाहिए। वह शाही स्नान तक कुंभ छोड़कर आना नहीं चाहती है।

 

उसने जिद की और हमने भेज दिया
महेश्वर की एक बस्ती में मोनालिसा भोसले का परिवार रहता है। दादा लक्ष्मण बताते है कि उनका पूर्वज मुबंई के पास के किसी गांव के थे। माला बनाने का पुश्तैनी काम वर्षों से उनका परिवार करता आ रहा है। वे बताते है कि मोनालिसा पहले महेश्वर के घाट पर ही माला बेचने का काम करती था। उसने आज तक कुभं नहीं देखा था। परिवार के अलावा बस्ती की अन्य लड़कियां भी जा रही थी, तो उसने भी प्रयागराज जाने की जिद की।

दादा ने कहा कि हमने भेज दिया, लेकिन पता नहीं था कि वहां मोनालिसा के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी। लक्ष्मण कहते है कि हमारा तो धंधा है मेलों में महाकुभों में जाकर मालाएं बेचेना। लोग माला खरीदने के बजाए मोनालिसा के साथ फोटो खिंचाना चाहते है। उसके साथ कुछ गलत न हो, इसलिए पुलिस को उसे सुरक्षा देना चाहिए। वे कहते है कि वह नासिक और उज्जैन के कुंभ में भी मालाएं बेचने जाएगी। दादा कहते है कि मोनालिसा बचपन से ही सुंदर है। उसकी उम्र ज्यादा नहीं है, लेकिन अभी से उसके लिए रिश्ते आ रहे है। वह जिसे पंसद करते, उसके साथ ही हम उसका विवाह कराएंगे।

मोनालिसा को लोगों ने किया परेशान
बता दें कि मोनालिसा के लिए कुंभ में मुसीबत बनती जा रही है। उनके साथ फोटो लेने के लिए एक भीड़ जुट रही है। हाल फिलहाल में एक वीडियो में मोनालिसा लाल सलवार सूट में दिख रही थी। जहां वे सेल्फी लेने के लिए आ रहे लोगों से बचने की कोशिश कर रही थीं। उनके एक परिवार का सदस्य उन्हें भीड़ से दूर ले जाता दिख रहे थे, जबकि अन्य लोग उन्हें पुरुषों से बचाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो के अंत में मोनालिसा दुखी होकर बैठ जाती हैं और अपना चेहरा दुप्पटे से ढक लेती हैं। 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us