SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दो अलग-अलग क्षेत्र में नाबालिगों ने लगाई फांसी:बालक और बालिका की मौत, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

शहडोल में दो अलग-अलग क्षेत्र में नाबालिगों ने लगाई फांसी:बालक और बालिका की मौत, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सीमा सिंह,शहडोल- शहडोल जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर और एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीधी थाना क्षेत्र के रिमार गांव में 14 वर्षीय ध्यान सिंह पाव ने घर के पास स्थित बरगद के पेड़ पर फांसी लगा ली। वहीं, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय संजना अहिरवार ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि, दोनों के आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us