Madhya Pradesh . 09 Jan 2025 . Saniya Ansari
हिमांशु कुमार, जो बिहार के किशनगंज का निवासी था, उसे सोहना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार, MPATS ने ढुनेला गांव के पास एक सोसाइटी में आतंकी फंडिंग से जुड़े साइबर अपराध की सूचना पर छापेमारी की थी, जिसमें हिमांशु और पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. टीम सोहना पुलिस स्टेशन के पास स्थित सैफ्रॉन होटल में रुकी हुई थी, जहां यह घटना हुई.
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे के आसपास हिमांशु ने बाथरूम जाने का अनुरोध किया, लेकिन वह बालकनी में जाकर कूद गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. “यह लोग आतंकी फंडिंग मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में थे,” MPATS के आईजी डॉ. आशीष ने इस बात पुष्टि करते हुए कहा कि एटीएस खुफिया जानकारी के आधार पर काम करता है, इसी सिलसिले में उन्हें कुछ जानकारी मिली थी, जिसके सिलसिले में पूछताछ के लिये हिमांशु को लाया गया था. मृतक के शव को गुरुग्राम भेजा गया है, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा. सोहना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मृतक के परिवार के आने का इंतजार कर रही है.
Comment
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
WhatsApp us