Technology . 14 Dec 2024 . Saniya Ansari
पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं. स्कैमर्स अक्सर इसके जरिए लोगों के फोन को हैक करते हैं. इसलिए इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
पब्लिक वाई-फाई जैसे कैफे, होटल, एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला वाई-फाई, बहुत सुविधाजनक होता है। लेकिन, यह भी याद रखना जरूरी है कि पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क हमेशा सुरक्षित नहीं होते हैं. स्कैमर्स अक्सर इसके जरिए लोगों के फोन को हैक करते हैं. इसलिए इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्कैमर्स आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं और आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं.
पब्लिक वाई-फाई आमतौर पर फ्री होता है. इसलिए ज्यादातर लोग इंटरनेट यूज करने, मूवी डाउनलोड करने या ऑफिस का काम करने के लिए इसका यूज करते हैं. यहां कई सारे लोग उपलब्ध होते हैं इसलिए पब्लिक वाई-फाई स्कैमर्स के लिए हैकिंग करने के लिए हॉटस्पॉट होता है. साथ ही यहां लोग इंटरनेट यूज करने में संदिग्ध मैसेज और लिंक्स पर ध्यान देना भूल जाते हैं. इसलिए वे आसानी से फंस भी जाते हैं.









