SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » BIHAR LIVE: छपरा और सिवान में फिर पसरा जहरीली शराब से मातम, 28 की मौत, कई कि हालत गंभीर…

BIHAR LIVE: छपरा और सिवान में फिर पसरा जहरीली शराब से मातम, 28 की मौत, कई कि हालत गंभीर…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bihar 17 Oct 2024 . Saniya Ansari

इन दोनों जिलों में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगो की हालत भी काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि इन लोगो का इलाज अभी पास के अस्पताल में चल रहा है।

बिहार में ज़हरीली शराब पीने की वजह से 28 लोगो की मौत की सूचना आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार ये मौते सिवान और छपरा जिलों में हुई है। पुलिस के अनुसार सिवान में ज़हरीली शराब पीने से 20 लोगो कि जबकि छपरा में 8 लोगो की मौत सामने आई है। ज़हरीली शराब पीने कि वजह से कोई लोगो की हालत काफी गंभीर है। जिनका पास के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। ज़हरीली शराब की वजह से मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

इतनी मौत के बाद भी मंत्री यह नहीं मान रहे है कि यह प्रशासनिक विफलता का मामला है। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रशासनिक विफलता नहीं है। सवाल ये है कि इतने लोगो कि मौत के बाद क्या ये प्रशासनिक विफलता नहीं है?

हालाँकि मंत्री ने एक बड़ी घोषणा कि है कि इस पुरे मामले में अब सभी शराब माफियो पर सीसीए लगाया जायगा। इसको लेकर केबिनेट में प्रस्ताव लाया जायगा और सीसीए का प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार से बातचीत कि जायगी और प्रशासनिक तैयारी के बाद शराब माफिया पर सीसीए जाने का निर्णय ले लिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us