श्रेया न्यूज़
Shahdol Crime : घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार व मोटरसाइकिल जब्त।
शहडोल .21may2024. 12:59pm padma mishra.

Shahdol Crime : ग्राम जरहा में राजकुमारी गुप्ता के दामाद शंकर गुप्ता ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सास ने घायल हालत ने लाज के दौरान दम तोड़ा था। नौरोजाबाद थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपित शंकर गुप्ता निवासी सिनेमा रोड बुढार के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। आरोपित शंकर गुप्ता की गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति को रुपये 30 हजार का इनाम देने की उद्घोषणा एडीजीपी डीसी सागर ने की थी।
बुढार में अपने घर में छिपा था
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर ने बताया कि सूचना मिलने पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपने पर्यवेक्षण में इस प्रकरण को विरल से विरलतम श्रेणी एवं जनमानस की आत्मा को झकझोर कर रखने वाला विभत्स प्रकृति का मानते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अनुसंधान टीम को अपराध के अनुसंधान में वैज्ञानिक, फोरेंसिक, सायबर फोरेंसिक, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं मृतिका के मृत्यु पूर्व कथन आदि के आधार पर सशक्त विवेचना करने के दिशा निर्देश दिए थे। थाना नौरोजाबाद की टीम गठित करके सभी संभावित निवास स्थानों पर रातों रात दबिश दी गई जो कि आरोपित बुढ़ार जिला शहडोल में अपने निवास पर छिपा मिला।
रात को भागने की फिराक में था
रात का फायदा उठाकर शंकर भागने की फिराक में था जिसे पकड़कर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की। आरोपित शंकर गुप्ता ने न सिर्फ घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किया बल्कि घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार व प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल की जानकारी दी जिसे धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के मेमोरंडम लेख कर पुलिस ने जब्त किया। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।







