श्रेया न्यूज़
इंदौर के चंदन नगर थाने में महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
इंदौर 21may2024. 12:54pm padma mishra.

Indore News । रानी पैलेस कॉलोनी में 23 वर्षीय अमरीन को उसके पति मोहम्मद रियाज ने तीन तलाक दे दिया। चंदन नगर पुलिस ने पति सहित सास-ससुर के विरुद्ध मारपीट, दहेज प्रताड़ना और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम (तीन तलाक) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक शुरुआत में सास सईदा परवीन और ससुर इस्माइल बेटी होने पर परेशान करने लगे थे। उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग की थी। अमरीन की वर्ष 2019 में ही शादी हुई है। दहेज को लेकर परेशान करने पर पिता ने दो लाख रुपये की व्यवस्था की। सास बोलती थी कि पूरे पांच लाख रुपये चाहिए।







