SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पंखे से लटकी मिली MBBS की छात्रा , सुसाइड नोट नहीं मिला

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पंखे से लटकी मिली MBBS की छात्रा , सुसाइड नोट नहीं मिला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।
सोमवार सुबह हॉस्टल के रूम से उसका शव बरामद किया गया। खजुरी थाने के टीआई नीरज वर्मा ने बताया की रानी मोरे (22)वर्ष , पुत्री देवी सिंह मोरे मूल रूप से धसलगाव तहसील झिरन्या भसल जिला खरगोन की रहने वाली थी। चिरायु मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 14 में रहती थी।
‘रविवार रातको वह रूम में सोइ थी। सुबह 11 बजे तक जब बाहर नहीं निकली तो वार्डन चेक करने पहुंची। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। रूम का गेट तोड़ने पर शव दुपट्टे के बने फंदे पर पंखे पर लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हमीदिया हॉस्पिटल को मॉर्चूरी में रखवा दिया है।

परिजन के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्डम कराया जायेगा। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us