भोपाल _ रायसेन में गरज _ चमक के साथ बारिश : 17 जिलों में तेज पानी गिरने का अलर्ट ; 25 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान
.मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( पश्चिमी विक्षोभ ) के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल ,रायसेन समेत कुछ जिलों में गरज _चमक के संत बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे, यानि सोमवार को जबलपुर , छिंदवाड़ा समेत 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
.IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉंक्टर वेदप्रकाश सिंह ने बताया की प्रदेश में अगले २ दिन गरज चमक के संत हल्की बारिश होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा।
25 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी । जिन सहरो में अभी 40_42 डिग्री टेम्प्रेचर है, वह 42 से 44 डिग्री तक पहुँच जायेगा। रत भी गर्म रहेगी। वही, उमस भी दिखाई देगा।
.पिछले 3 दिनों से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। रविवार को पुरे दिन तेज गर्मी के बाद शाम को कई जिलों में मौसम बदल गया।
.भोपाल , रायसेन और नर्मदापुरम में तेज बारिश हुई।
.मध्यप्रदेश के 21 जिलों के 51 शहर _ कस्बो में बारिश , छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 21 जिलों के 51 कस्बो में कही तेज तो कही हल्की बारिश हुई। इनमे भोपाल छिंदवाड़ा ,बालाघाट नरसिंगपुर ,मंडला, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, रायसेन,कटनी, डिंडोरी ,विदिशा,नर्मदापुर, गुना, बड़वानी, खरगोन,खंडवा,बुरहानपुर,देवास ,दमोह और अनूपपुर जिले शामिल है.
.सबसे ज्यादा बारिश छिंदवाड़ा के तामिया और नर्मदापुरम के पंचमढ़ी में आधा इंच से अधिक हुई। खरगोन के बड़वाह में भी पानी गिरा। मौसम बदलने से यहाँ बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।







