SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » मध्य प्रदेश की बेटियों ने फिर किया झंडा बुलंद… क्रांति गौड़ के बाद सुनीता, दुर्गा और सुषमा भी बनीं विश्वविजेता

मध्य प्रदेश की बेटियों ने फिर किया झंडा बुलंद… क्रांति गौड़ के बाद सुनीता, दुर्गा और सुषमा भी बनीं विश्वविजेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने श्रीलंका में आयोजित महिला विश्वकप में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बनी है। भारतीय टीम में मप्र की तीन खिलाड़ी नर्मदापुरम की सुनीता, बैतूल की दुर्गा और दमोह की सुषर्मा पटेल शामिल हैं।

भोपाल। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने श्रीलंका में आयोजित महिला विश्वकप में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बनी है। भारतीय टीम में मप्र की तीन खिलाड़ी नर्मदापुरम की सुनीता, बैतूल की दुर्गा और दमोह की सुषर्मा पटेल शामिल हैं।

अभी हाल में ही भारतीय महिला टीम ने सीमित ओवर विश्वकप जीता था। इसमें मप्र की क्रांति गौड़ ने धमाकेदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया था।

मप्र में सम्मान होगा

सीएबीएमपी के महासचिव सोनू गोलकर ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है, हमारी महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने प्रथम टी 20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। प्रदेश की तीन बेटियां सुनीता, सुषमा व दुर्गा को भी क्रांति गौड़ की तरह ही मप्र में सम्मान प्राप्त होगा। हमारी यह तीनों ही खिलाड़ी किसान परिवार से हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us