SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » UP: पति की तरह जताता था हक… बात-बात पर करता था शक, इसलिए चुना दोपहर का समय; प्रियांशी के कत्ल की पूरी कहानी

UP: पति की तरह जताता था हक… बात-बात पर करता था शक, इसलिए चुना दोपहर का समय; प्रियांशी के कत्ल की पूरी कहानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। शादी से इनकार करने पर आरोपी प्रेमी नाराज था। आरोपी ने धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
लखनऊ के धर्मावतखेड़ा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर बीएससी छात्रा प्रियांशी की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी आलोक शादी तय होने बाद पति की तरह हक जमाता था। वह प्रियांशी पर बेवजह शक भी करता था। शक की इसी आदत के कारण वह पहले भी प्रियांशी के साथ मारपीट कर चुका था।

पुलिस के सामने यह खुलासा प्रियांशी की मां पूनम ने किया। एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के मुताबिक, आरोपी आलोक रावत की शक की आदत और उग्र रवैये के कारण ही प्रियांशी व उनकी मां ने रिश्ते से इनकार कर दिया था। वह शादी के लिए प्रियांशी पर लगातार दबाव बना रहा था।

young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर गुस्साए लोगों को समझाती पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियांशी ने उससे मिलना और बात करना भी बंद कर दिया था। इससे आलोक ज्यादा आक्रामक व्यवहार करने लगा था। पुलिस का मानना है कि रविवार को आलोक प्रियांशी की हत्या के इरादे से ही उनके घर पहुंचा। 

young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में छात्रा की हत्या के बाद विलाप करती मां व अन्य – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभव है कि इसी योजना के तहत वह अपने साथ थर्माकोल कटर लेकर आया था। उसको अच्छी तरह से पता था कि दोपहर में प्रियांशी की मां घर पर नहीं रहती हैं। इसी वजह से उसने दोपहर का वक्त चुना। 
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
                     मृतक प्रियांशी की फाइल फोटो
बेटी को अफसर बनाना चाहती थी मां….
प्रियांशी के पिता रमेश कुमार की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां पूनम ने बताया कि वह प्रियांशी को अफसर बनाना चाहती थीं। उम्मीद थी कि प्रियांशी पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सहारा बनेगी, पर आलोक ने उनकी पूरी दुनिया ही उजाड़ दी।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
                      आरोपी आलोक रावत की फाइल फोटो
दो बार इंटर में फेल हो चुका है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी आलोक इंटर में दो बार फेल हो चुका था। इस बार उसने फिर से इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरा है। उसके परिवार में पिता सतीश, मां और एक भाई हैं।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
जिसने भी देखा मंजर, सहम गया
वारदात के बाद घर की पहली मंजिल पर बने किचन से लेकर नीचे बरामदे तक बिखरा खून ही खून देख हर कोई सहम गया। गांव में इस बात की चर्चा भी है कि स्थानीय लोगों को आलोक का प्रियांशी के घर आना-जाना पसंद नहीं था। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
लगातार दे रहा था हत्या की धमकी
प्रियांशी की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के लिए मना करने के बाद से आलोक प्रियांशी और पूरे परिवार की हत्या करने की लगातार धमकी दे रहा था। तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आलोक ऐसा कर सकता है।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
आधे घंटे तक नहीं उठाने दिया शव
पुलिस जब प्रियांशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में थी, तो ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने पहले आरोपी आलोक की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी के बाद ही शव ले जाने की बात कही। इस पर ग्रामीणों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। बताया कि आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है। उसकी मदद से आलोक का पता लगाया जा रहा है। करीब आधे घंटे की नोकझोंक के बाद ग्रामीण शांत हुए।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
खून से सना कटर मिला 
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि छानबीन के दौरान मौके से खून से सना हुआ कटर मिला है। उसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी आलोक रावत को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
young man murder his girlfriend in lucknow He asserted his rights like a husband suspected her on every matter
यह था पूरा मामला
मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में रविवार दोपहर प्रेमी ने घर में घुसकर थर्माकोल काटने वाले कटर से बीएससी की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या के पीछे दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को वजह बताया है। धर्मावतखेड़ा गांव निवासी पूनम रावत एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। रविवार दोपहर पूनम काम पर गई थीं। उनकी बड़ी बेटी प्रियांशी (19) और छोटी बेटी महक घर पर थीं। दोपहर लगभग 12.30 बजे बीबीडी लोनापुर निवासी आलोक रावत उनके घर पहुंचा। घर के भूतल पर मौजूद महक से प्रियांशी के बारे में पूछकर पहली मंजिल पर पहुंचा। यहां किचन में मौजूद प्रियांशी से किसी बात पर उसकी बहस हो गई। इस बीच आरोपी ने कटर निकाल कर प्रियांशी की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर गला रेत दिया। गर्दन की नस कटने से खून से लथपथ प्रियांशी गला पकड़े चीखती हुई सीढ़ियों से नीचे उतरकर बरामदे तक पहुंची और दम तोड़ दिया। इस बीच आलोक भाग निकला।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us