श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- Umaria: करीब तीन वारदातों में शामिल रहे तीन बदमाशों में से एक करिया लोनी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
उमरिया में बुधवार की देर रात हुई लूट की वारदात में शामिल कुख्यात बदमाश करिया लोनी को पुलिस ने अलसुबह गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाकर जाल बिछाया, लेकिन जैसे ही करिया लोनी को पकड़ने की कोशिश हुई, उसने पास रखे कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरक्षक के पैर में गोली लगने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में चोट आई है।
इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हार्वेस्टर चालक को निशाना बनाया और लगभग 47 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं, लोरहा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलकर्मी पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया गया। इस वारदात में भी कई हजार रुपये लूटे गए।
करीब तीन वारदातों में शामिल रहे तीन बदमाशों में से एक करिया लोनी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उसकी गिरफ्तारी से अन्य आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राहत का माहौल है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अब ऐसे आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
दुर्दांत अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि करिया लोनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किन-किन जगहों पर और वारदातों को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि आरोपी से कई अहम जानकारियां मिलीं तो आपराधिक गिरोह के बाकी सदस्य भी जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।







