SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: जोरा गांव में दुकानदार से लूट मामले में पुलिस ने किया खुलसा, एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Shahdol News: जोरा गांव में दुकानदार से लूट मामले में पुलिस ने किया खुलसा, एक नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में किराना दुकान पर लूट और चाकू से हमले की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों—हैप्पी दुबे, उदय पांडे उर्फ चोंगा और एक नाबालिग—को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी आशीष साकेत फरार है। पुलिस ने 5 हजार रुपए और चाकू बरामद किए।

किराना दुकान में सामान लेने के बाद दबंगई दिखाते हुए बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, और दुकानदार पर चाकू से हमला कर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने अब लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक की तलाश पुलिस कर रही है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में दो नंबर की घटी थी।

पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर की रात तकरीबन 10 बजे ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में स्थित किराना दुकान में बुलेट में सवार होकर चार बदमाश पहुंचे और दुकानदार उमेश कुमार गौतम से उन्होंने सिगरेट नमकीन ली। जब उमेश ने बदमाशों से पैसे मांगे तो आरोपी दुकानदार को अपना नाम बताते हुए कहने लगे कि तेरी हिम्मत कैसे हुई हमसे पैसा मांगने की। फिर बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए दुकानदार के साथ मारपीट की, और चाकू से हमला कर दुकानदार को घायल कर दुकान में रखे 15 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। एक आरोपी को उमेश पहचानता था और अन्य आरोपियों ने अपना नाम बता कर दुकानदार को धमकाया था। इससे सभी की पहचान हो गई, चारों आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इसमें हैप्पी दुबे ब्यौहारी उदय पांडे उर्फ चोंगा निवासी जबलपुर एवं एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी की रकम 5 हजार रुपए और चाकू जब्त किया है। आशीष साकेत वार्ड नंबर 9 ब्यौहारी की पुलिस तलाश कर रही है,जिसके पास घटना में उपयोग की गई बुलेट भी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us