श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में किराना दुकान पर लूट और चाकू से हमले की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों—हैप्पी दुबे, उदय पांडे उर्फ चोंगा और एक नाबालिग—को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी आशीष साकेत फरार है। पुलिस ने 5 हजार रुपए और चाकू बरामद किए।
किराना दुकान में सामान लेने के बाद दबंगई दिखाते हुए बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, और दुकानदार पर चाकू से हमला कर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने अब लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक की तलाश पुलिस कर रही है। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में दो नंबर की घटी थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने घटना के बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। एक आरोपी को उमेश पहचानता था और अन्य आरोपियों ने अपना नाम बता कर दुकानदार को धमकाया था। इससे सभी की पहचान हो गई, चारों आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इसमें हैप्पी दुबे ब्यौहारी उदय पांडे उर्फ चोंगा निवासी जबलपुर एवं एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी की रकम 5 हजार रुपए और चाकू जब्त किया है। आशीष साकेत वार्ड नंबर 9 ब्यौहारी की पुलिस तलाश कर रही है,जिसके पास घटना में उपयोग की गई बुलेट भी है।







