SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Indore में चमत्कार… अंतिम यात्रा की चल रही थी तैयारी, अचानक धड़कने लगा दिल, लौट आईं सांसें

Indore में चमत्कार… अंतिम यात्रा की चल रही थी तैयारी, अचानक धड़कने लगा दिल, लौट आईं सांसें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        MP News: यमराज के यहां से जिंदा लौटने की कथाएं कभी-कभी असल जीवन में भी देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ शहर के राजनगर क्षेत्र में। जहां 70 वर्षीय माखनलाल वेद ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले एक सप्ताह से मौत से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार दोपहर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन अर्थी पर अचानक माखनलाल की सांसें तेज गति से चलने लगी।

इंदौर। यमराज के यहां से जिंदा लौटने की कथाएं कभी-कभी असल जीवन में भी देखने को मिलती हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ शहर के राजनगर क्षेत्र में। 70 वर्षीय माखनलाल वेद ब्रेन हेमरेज के चलते पिछले एक सप्ताह से मौत से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार दोपहर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हताश स्वजन उन्हें घर ले आए।

अर्थी पर जिंदा हुआ बुजुर्ग

अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर रिश्तेदारों को सूचना भी दे दी। थोड़ी ही देर में रिश्तेदारों का जमावड़ा हो गया। स्वजन ने उन्हें अर्थी पर लेटाने की तैयारी कर भी ली थी कि इस बीच अचानक माखनलाल की सांसें तेज गति से चलने लगीं। घर वालों को पहले तो लगा कि यह उनका भ्रम है, लेकिन फिर उन्होंने देखा कि माखनलाल सामान्य तरीके से सांसें ले रहे हैं।

जांच हुई तो पता चला कि माखनलाल जीवित हैं

शरीर में हलचल भी नजर आने लगी। घर वाले दौड़े और डॉक्टर को बुला लाए। जांच हुई तो पता चला कि माखनलाल जीवित हैं। स्वजन ने बताया कि अभी उन्हें घर पर ही रखा गया है। डॉक्टर ने कहा है कि कई बार ऐसा हो जाता है। अस्पताल में भी वे वेंटीलेटर पर ही थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us