SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भोपाल नगर निगम आयुक्त के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश, फर्जी अकाउंट बनाकर स्टॉफ के लोगों से मांगी रकम

भोपाल नगर निगम आयुक्त के नाम पर ऑनलाइन ठगी की कोशिश, फर्जी अकाउंट बनाकर स्टॉफ के लोगों से मांगी रकम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     भोपाल की नई नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम से ऑनलाइन ठगी की कोशिश का एक मामला समाने आया है। अज्ञात आरोपी ने वाट्सएप पर कमिश्नर की फोटो लगाकर कर्मचारियों से 50 रुपये की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर कमिश्नर जैन ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भोपाल: राजधानी की नई नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की है। अज्ञात आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी निकालकर वाट्सएप पर उनके नाम से रिश्तेदार और सहयोगियों से संदेश भेजे। आरोपी ने पहले उनसे हालचाल जाना और फिर में उनको संदेश भेजकर अपने निजी काम के लिए पचास हजार रुपये की मांग की।

इसका शक होने पर नगर निगम आयुक्त के करीबी रिश्तेदार ने फोन पर उनको जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और लोगों को जागरूक करने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूचना चलवाकर जागरुक किया।

डीपी पर नगर निगम कमिश्नर का नाम और फोटो

अज्ञात आरोपी ने नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन का मोबाइल 84562082285 पर उनकी फोटो डीपी में लगाई और उनके नाम से अकाउंट बनाया। आरोपी ने खुद को बैठक में व्यस्त बताते हुए निगम के स्टाफ के दो लोगों से 50 हजार रुपये की मांग की।

आरोपी ने राशि एचडीएफसी बैंक की के खाते ( 50100553727629) नाम रिया इकरोया, में ट्रांसफर करने को कहा। मामले की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल को अनदेखा करें। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो तुरंत उन्हें या पुलिस को सूचित करें। निगम प्रशासन ने साइबर सेल को भी मामले की जानकारी दे दी है।

मुझे इस पूरे घटनाक्रम की शुक्रवार शाम को जानकारी मिली थी। स्टाफ से दो लोगों से डिमांड की गई थी। बाद में उनके द्वारा जानकारी साइबर पुलिस में दी गई है।

-संस्कृति जैन, नगर निगम आयुक्त भोपाल

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us