SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उमरिया में लापता वृद्ध का शव मिला:जंगल में पेड़ से लटका था; दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

उमरिया में लापता वृद्ध का शव मिला:जंगल में पेड़ से लटका था; दो दिन से था लापता, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      उमरिया जिले के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान घघडार निवासी 65 वर्षीय खज्जू लाल यादव के रूप में हुई है। सिविल लाइन चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, खज्जू लाल यादव शनिवार से अपने घर से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। सोमवार को परिजन सिविल लाइन चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि घघडार के जंगल में एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की, जिससे पता चला कि यह खज्जू लाल का ही शव है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us