श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में शुक्रवार को एक मादा भालू अपने शावक के साथ जंगल में सैर करती हुई दिखाई दी। पटना निवासी पर्यटक एस डब्ल्यू नसीर ने सफारी के दौरान यह दुर्लभ नजारा देखा।
यह घटना ताला जोन के वन मार्ग पर हुई, जहां पर्यटकों की जिप्सियां दोनों ओर रुक गईं। मादा भालू अपने बच्चे के साथ कुछ देर जंगल में घूमने के बाद वन मार्ग पार कर दूसरी ओर के सघन वन में चली गई।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां भालू और अन्य वन्य प्राणी भी पाए जाते हैं। हालांकि, सफारी के दौरान भालुओं का दिखना अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे यह नजारा पर्यटकों के लिए खास बन गया।
पर्यटक एस डब्ल्यू नसीर इस भालू परिवार को देखकर काफी उत्साहित हुए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का लगातार आगमन हो रहा है; अक्टूबर माह में 20,016 पर्यटक यहां पहुंचे थे।







