SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जंगली सुअर शिकार: चार आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार:महुआ फूल में डीएपी-यूरिया मिलाकर सूअर को खिलाया था, डीएफओ बोलीं- ये सामान्य घटना नहीं

जंगली सुअर शिकार: चार आरोपी एक माह बाद गिरफ्तार:महुआ फूल में डीएपी-यूरिया मिलाकर सूअर को खिलाया था, डीएफओ बोलीं- ये सामान्य घटना नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल वन परिक्षेत्र के नरवार बीट में जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक महीने की पड़ताल के बाद हुई। आरोपियों ने महुआ के फूल में डीएपी और यूरिया मिलाकर सुअर का शिकार किया था।

ग्राम नरवार निवासी गोलू सिंह को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में गोलू सिंह ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्तों राहुल सिंह, हेमराज और विनोद के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि जंगली सुअर ने महुआ फूल में मिलाए गए डीएपी और यूरिया का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दक्षिण वनमंडल की डीएफओ श्रद्धा पंद्रे ने मामले की गंभीरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है। जंगली सुअर का शिकार करने में उपयोग किए गए खाद्य पदार्थों का मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। ऐसे मांस का सेवन करने से इंसानों की जान भी जा सकती है।

गिरफ्तारी के बाद, वन विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ पंद्रे ने बताया कि सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वन विभाग ने शिकार में उपयोग किए गए हथियारों को भी जब्त कर लिया है। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us