SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में 19 हाथियों का झुंड, 20 एकड़ फसल नष्ट:मलमाथर में ग्रामीणों को रात भर जागना पड़ रहा

शहडोल में 19 हाथियों का झुंड, 20 एकड़ फसल नष्ट:मलमाथर में ग्रामीणों को रात भर जागना पड़ रहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल जिले के खन्नौधी वन परिक्षेत्र के मलमाथर गांव में 19 जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया है। इनमें से एक हाथी का किसानों के खेत में घूमने का वीडियो सामने आया है। पिछले दो दिनों में इस झुंड ने किसानों की 20 एकड़ से अधिक फसलें नष्ट कर दी हैं। वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं।

यह हाथियों का झुंड कुछ दिन पहले जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में देखा गया था और अब यह खन्नौधी वन परिक्षेत्र में आ गया है। जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में हाथियों का एक दूसरा झुंड भी मौजूद है।

मलमाथर गांव में इस झुंड ने दो रातों के भीतर 20 एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद कर दी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव के निवासी राधिका प्रसाद शर्मा ने बताया कि हाथियों ने उनके खेत में लगी धान की लगभग 6 एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट कर दी है।

दो हाथी दशरथ पनिका पहुंचे

शनिवार रात, झुंड से अलग हुए दो हाथी दशरथ पनिका के घर तक पहुंच गए और बाड़ी में लगी केले की फसल खा गए। हाथियों को देखकर दशरथ अपने परिवार के साथ रात बिताने के लिए दूसरे मोहल्ले चले गए। ग्रामीणों को रात भर जागकर अपनी फसलों और बस्ती की सुरक्षा करनी पड़ रही है।
वन विभाग के अनुसार, हाथियों का झुंड मलमाथर गांव की बस्ती से मात्र 200 मीटर की दूरी पर विचरण कर रहा है। शाम होते ही हाथी खेतों में लगी फसलें खाने आ जाते हैं। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी कराई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us