SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » विधायक मनीषा सिंह बनीं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष

विधायक मनीषा सिंह बनीं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-   शहडोल :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब विधायक हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतनारायण नड्डा की सहमति से गुरुवार को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें शहडोल जिले को भी प्रतिनिधित्व मिला के है। यहां की जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीषा सिंह, विष्णुदत्त शर्मा की टीम में भी प्रदेश मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं। अब उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनका कद बढ़ा है। इसके पहले मनीषा सिंह प्रदेश महिला मोर्चा, राष्ट्रीय युवा मोचां में काम कर चुकी हैं। विधायक बनने से पहले वे उमरिया जिले में दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहीं। उमरिया जिले में इनका

मायका है और इनका राजनीतिक करियर वहीं से चमकने लगा था, जो ससुराल शहडोल जिले में आने बाद लगातार निखरता गया। पहले जैतपुर फिर जयसिंहनगर से विधायक मनीष सिंह पहली बार जैतपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुईं, जबकि दूसरी. बार उन्हें जयसिंहनगर से विधायक चुना गया। संगठन के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच अच्छा तालमेल बनाने के कारण मनीषा सिंह को कद लगातार बढ़ रहा है। उन्हें प्रदेश की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने से शहडोल का भाजपा ल संगठन मजबूत होगा। यहां भाजपा की न महिला जिलाध्यक्ष भी हैं। इस कारण क दोनों के बीच तालमेल बेहतर रहने की क संभावना है। खुद बनाई अपनी पहचान ऐसा माना जा रहा है कि मनीषा सिंह के उपाध्यक्ष बनने से शहडोल की बात संगठन में मजबूती से रखी जा सकेगी। मनीषा सिंह अभी तक अपने खुद के बनाए राजनीतिकं रास्ते पर चलकर यहां तक पहुंची हैं, इसलिए संगठन में वे सर्वस्वीकार्य रहेंगी। इनके ऊपर अभी नह तक किसी स्थानीय गुट से जुड़े होने का ठप्पा नहीं लगा है। इसे भी उनके बढ़ते राजनीतिक कद की बड़ी वजह है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us