SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » AI Literacy Mission के तहत AISECT कौशल विकास एवं पुस्तक यात्रा का समापन समारोह शहडोल में संपन्न

AI Literacy Mission के तहत AISECT कौशल विकास एवं पुस्तक यात्रा का समापन समारोह शहडोल में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल, 11 अक्टूबर 2025:
AISECT पिछले 20 वर्षों से निरंतर रूप से कौशल विकास, रोजगारोन्मुख शिक्षा और साक्षरता से जुड़ी इस तरह की यात्राओं एवं अभियानों का आयोजन करता आ रहा है। इसी कड़ी में वनमाली सृजन केंद्र के तत्वावधान में Artificial Intelligence Literacy Mission के तहत AISECT कौशल विकास एवं पुस्तक यात्रा का भव्य समापन समारोह AISECT MAPCET PVTG सेंटर, शहडोल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती संगीता भगत, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती संगीता निगम एवं श्रीमती भानुप्रिया जी द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. गंगाधर धोके, वनमाली संयोजक श्री मितलेश राय एवं सह संयोजक श्रीमती नवीन गोपी जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वनमाली पुस्तक (अक्टूबर संस्करण) एवं इलेक्ट्रोनिकी मासिक पत्रिका (सितंबर संस्करण) का विमोचन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी एवं AI नवाचार कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल स्किल्स की दिशा में प्रेरित किया।
यात्रा के दौरान शहडोल जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति और Future Skills के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में AISECT क्षेत्रीय प्रबंधक अमृत निगम, रवि राव, संजय वर्मा, अनुभव तिवारी एवं रक्षा यादव का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us