SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » खंडवा में किशोर कुमार की समाधि के फेरे लेकर नागपुर के जोड़े ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

खंडवा में किशोर कुमार की समाधि के फेरे लेकर नागपुर के जोड़े ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर एक अनोखा विवाह हुआ, जहां नागपुर के मनीष बोयर और अश्विनी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर प्रशंसकों का मेला लगा था। जोड़े ने समाधि के फेरे लिए और गीत गुनगुनाए। यह विवाह किशोर कुमार को साक्षी मानकर किया गया।

खंडवा। हरफनमौला किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर सोमवार को अनूठी शादी हुई। नागपुर के एक जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वरमाला की रस्म के बाद जोड़े ने किशोरकुमार की समाधि के फेरे भी लिए। दोनों ने यहां विवाह के बाद गीत भी गुनगुनाए।

सोमवार को किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर खंडवा में उनके चाहने वालों का मेला लगा। समाधि स्थल पर सुबह से ही प्रशंसक पुष्प अर्पित कर स्वरांजलि देने के लिए पहुंचे। यहां कोलकाता, मुंबई, उज्जैन, इंदौर सहित अन्य शहरों से किशोरप्रेमियों ने आकर गीत गुनगुनाए। इस बीच नागपुर के एक युवक-युवती ऐसे भी रहे जिन्होंने किशोर कुमार को साक्षी बनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की।

पहली बार आया था तभी सोच लिया था, यहीं शादी करुंगा

नागपुर निवासी व्यवसायी मनीष बोयर और अश्विनी ने समाधि के समक्ष एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो माहौल तालियों से गूंज उठा। मनीष ने कहा कि मैं किशोरकुमार की समाधि पर दूसरी बार आया हूं। पहली बार जब किशोरदा के जन्मदिन पर यहां आया था, तो तभी निर्णय ले लिया था कि विवाह की रस्म यहीं पूरी करुंगा।

अश्विनी ने कहा मेरे भाई अविनाश शेखापुरे किशोरदा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने भी समाधि स्थल पर विवाह के लिए रजामंदी दी। आज भैया और भाभी के साथ विवाह की रस्म पूरी की।नए जीवन की शुरुआत कर बहुत अच्छा लग रहा है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us