SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सिवनी के बाद कटनी में चार पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, आईजी ने किया जिले से बाहर

सिवनी के बाद कटनी में चार पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, आईजी ने किया जिले से बाहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   कटनी में चार पुलिसकर्मियों को आईजी जबलपुर ने जिले से बाहर कर दिया है। रविन्द्र दुबे, राजेन्द्र उइके, शिव पटेल और प्रशांत विश्वकर्मा को छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी और नरसिंहपुर ट्रांसफर किया गया है। इनके सट्टा और हवाला कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। यह कार्रवाई सिवनी हवालाकांड के बाद हुई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।

कटनी। कटनी जिले के चार पुलिसकर्मियों को आईजी जबलपुर से जिले से बाहर कर दिया है। आरक्षक और प्रधान आरक्षक पद पर तैनात पुलिसकर्मी रविन्द्र दुबे, राजेन्द्र उइके, शिव पटेल और प्रशांत विश्वकर्मा को जिले से बाहर कर दिया गया है।

इनका ट्रांसफर छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी और नरसिंहपुर कर दिया गया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इन चारों पुलिसकर्मियों के सट्टा कारोबारियों और हवाला कारोबार से कनेक्शन की चर्चा सामने आ रही है।

हाल ही में सिवनी हवालाकांड में एसडीओपी पूजा पांड को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद एक और प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया था। इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई थी। इस घटना के बाद अब कटनी में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us