SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भोपाल में गोमांस की तस्करी जारी, बाहर से कार में मंगाए जा रहे हैं मांस

भोपाल में गोमांस की तस्करी जारी, बाहर से कार में मंगाए जा रहे हैं मांस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    भोजपुर से गोमांस लेकर आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित नंदकिशोर कुशवाहा से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपित ने बताया कि वह भोपाल में रहने वाले रेहान नामक मांस व्यापारी के कहने पर भोजपुर से कार में गोमांस लेकर आया था

 भोपाल। भोजपुर से गोमांस लेकर आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित नंदकिशोर कुशवाहा से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपित ने बताया कि वह भोपाल में रहने वाले रेहान नामक मांस व्यापारी के कहने पर भोजपुर से कार में गोमांस लेकर आया था और उसको ही गोमांस देने की तैयारी में था।

भेजा जाएगा जेल

हबीबगंज पुलिस रविवार को आरोपित को निरीक्षण के लिए भोजपुर लेकर पहुंची। नंदकिशोर दो दिन की पुलिस रिमांड पर था, जिसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने गोमांस तस्करी से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि तस्करी में उपयोग किया गया वाहन भी रेहान नामक व्यक्ति ने मुहैया करवाया था और मांस उसी को देने वाला था। फिलहाल पुलिस रेहान की तलाश कर रही है।

पांच क्विंटल मांस बरामद

गौरतलब है कि शनिवार तड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास एक कार को गोमांस तस्करी के संदेह में रोका था। तलाशी लेने पर कार से पांच क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने गोमांस को जांच के लिए भेजा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us