SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जबलपुर दशहरा हादसा: चल समारोह में टेंट गिरने से महिला की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल

जबलपुर दशहरा हादसा: चल समारोह में टेंट गिरने से महिला की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:      MP News: शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढा के दशहरा चल समारोह के दौरान अप्रिय दुर्घटना हो गई। चल समारोह के स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच का टेंट टूट गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

जबलपुर। शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढा के दशहरा चल समारोह के दौरान अप्रिय दुर्घटना हो गई। चल समारोह के स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच का टेंट टूट गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

शुक्रवार को रात को क्षेत्र में स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व चल समारोह निकला। इस दौरान चल समारोह के स्वागत के लिए सड़क पर जगह-जगह मंच बनाए गए थे और टेंट लगाए गए थे। इसी दौरान गुलाआ चौक के पास मंच में लगाया गया ट्रेंस (लोहे के स्ट्रक्चर) गिर गया। तब पांच के आसपास बड़ी संख्या में लोग देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए खड़े थे।

टूटा हुआ ट्रेंस भीड़ पर जाकर गिरा, जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए। वहीं, ट्रेस को गिरता हुआ देखकर लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अफरैद आफरी के बीच 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

दुर्घटना में श्वेता वर्मा एवं उनके पुत्र शौर्य वर्मा को गंभीर चोट लगी। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को सुबह महिला की मौत हो गई। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us