SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: पंडाल के पास मांस का टुकड़ा फेंकने पर कोतमा में बवाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से निकाली सच्चाई

Anuppur News: पंडाल के पास मांस का टुकड़ा फेंकने पर कोतमा में बवाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से निकाली सच्चाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    नगर में पुराने स्टेट बैंक के सामने पंडाल के पास मांस का टुकड़ा और हड्डियां मिलने से तनाव फैल गया। जांच में स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी की लापरवाही उजागर हुई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति बनाए रखने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। दशहरे तक मांस की दुकानें बंद रहेंगी।

रविवार की रात नगर में पुराने स्टेट बैंक के सामने स्थित पंडाल के पास मांस का टुकड़ा और हड्डियां सड़क पर फेक जाने के बाद माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया। मामले की शिकायत धार्मिक संगठनों ने थाना प्रभारी से करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरे से इसकी जांच करने के बाद ऐसा करने वाले स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पॉलिथीन के अंदर मास के टुकड़े होने के कारण पंडाल के सामने सड़क पर कुत्ते उसे फैला रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। नगर के धार्मिक संगठनों एवं समिति सदस्यों ने पूरे मामले में जांच की मांग ज्ञापन सौंपते हुए की। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंच टीम जांच पड़ताल में जुट गई।

आसपास लगे कैमरा एवं व्यापारियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि पंडाल के सामने ही रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी की लापरवाही से डस्टबिन के माध्यम से फेंके गए कचड़े के साथ पन्नी के अंदर मांस का टुकड़ा था, जिसे कुत्तों ने सड़क पर फैला दिया।

सोमवार को आधा दर्जन से ज्यादा कैमरा की छानबीन के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ सकी। आरोपी कर्मचारी रेहान मंसूरी पिता यूसुफ उम्र 21 वर्ष निवासी पतेरा टोला के लापरवाही से नगर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगा। मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने सभी नगर वासियों से नवरात्र त्यौहार के दौरान शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है एवं सोशल मीडिया में अफवाह एवं भ्रामक खबरों से भी सावधान रहने की बात कही। कोई भी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट ना करे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस दे। दशहरे तक नगर की सभी मांस दुकान भी बंद करवाई जा रही हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us