SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » घर की बाड़ी में उगा रखा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार:शहडोल की गोहपारू पुलिस ने 10-10 फीट के दो पौधे बरामद किए

घर की बाड़ी में उगा रखा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार:शहडोल की गोहपारू पुलिस ने 10-10 फीट के दो पौधे बरामद किए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले की गोहपारू पुलिस ने गोडारू गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने अपने घर की बाड़ी में गांजा उगा रखा था। इसके पास से गांजे के 10-10 फीट के दो हरे पौधे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 30 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गोडारू गांव निवासी महेंद्र सिंह गोंड अपने घर की बाड़ी में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान आरोपी की बाड़ी में गांजे के दो हरे पेड़ लगे पाए गए। पुलिस ने तत्काल मौके से दोनों पेड़ों को उखड़वाकर जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह गोंड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी महेंद्र अपने घर के सामने स्थित बाड़ी में गांजे की खेती किए हुए था। लोगों का मानना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसने कई पेड़ों को उखाड़ कर बिक्री और उपयोग कर लिया होगा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके पर केवल दो ही पेड़ मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

बता दें कि गोहपारू थाना क्षेत्र में पहले भी घर की बाड़ी और खेतों में गांजे की खेती के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us