SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कोलरी कर्मचारी ने लाखों का माल कबाड़ दुकान पर बेचा:पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया आरोपी, माल सहित कबाड़ी गिरफ्तार

कोलरी कर्मचारी ने लाखों का माल कबाड़ दुकान पर बेचा:पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गया आरोपी, माल सहित कबाड़ी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले की खैरहा कोलरी के एक कर्मचारी ने लाखों रुपए का सरकारी सामान चोरी कर कबाड़ की दुकान में बेच दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी कर्मचारी खाली वाहन लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने लाखों रुपए का चोरी का माल और कबाड़ी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी और कबाड़ी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खैरहा पुलिस के मुताबिक, खैरहा कोलरी के कर्मचारी रियाज खान निवासी बकहो को अधिकारियों ने शासकीय वाहन से रीजनल वर्कशॉप से भूमिगत खदान में काम आने वाला लोहे का सामान लाने के लिए भेजा था। रियाज ने वर्कशॉप से लाखों रुपए की सरकारी कीमत का माल वाहन में लोड किया।

माल लेकर कर्मचारी को खदान पर पहुंचना था, लेकिन जब काफी समय बीत गया और वह नहीं पहुंचा तो खैरहा भूमिगत खदान के कोलरी अधिकारी उसकी तलाश करने लगे। अधिकारियों को पता चला कि रियाज माल लदे वाहन को लेकर बुढ़ार स्थित एक कबाड़ की दुकान पर खड़ा है और वहां माल बेचने की कोशिश कर रहा है।

माल लेकर कर्मचारी को खदान पर पहुंचना था, लेकिन जब काफी समय बीत गया और वह नहीं पहुंचा तो खैरहा भूमिगत खदान के कोलरी अधिकारी उसकी तलाश करने लगे। अधिकारियों को पता चला कि रियाज माल लदे वाहन को लेकर बुढ़ार स्थित एक कबाड़ की दुकान पर खड़ा है और वहां माल बेचने की कोशिश कर रहा है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कबाड़ी तक पहुंची

अधिकारियों ने तुरंत खैरहा पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ बुढ़ार स्थित कबाड़ की दुकान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी कर्मचारी रियाज खान तुरंत खाली वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हालांकि, पुलिस ने कॉलरी अधिकारियों के बताए अनुसार और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कोलरी का लाखों रुपए का चोरी किया गया माल कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने कोलरी प्रबंधन की शिकायत पर कर्मचारी रियाज और कबाड़ी दोनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए माल की कीमत लाखों रुपए है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us