SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Bandhavgarh Tiger Attack: झाड़ियों में छिप कर बैठा था बाघ… किसान पर किया हमला; गांव में दहशत का माहौल

Bandhavgarh Tiger Attack: झाड़ियों में छिप कर बैठा था बाघ… किसान पर किया हमला; गांव में दहशत का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Tiger Attack: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर क्षेत्र के बांसा गांव में बाघ के हमले में एक किसान घायल हो गया है। यह घटना मंगलवार सुबह छह बजे के आस पास की बताई जा रही है।

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर क्षेत्र के बांसा गांव में बाघ के हमले में एक किसान घायल हो गया है। यह घटना मंगलवार सुबह छह बजे के आस पास की बताई जा रही है।

यह घटना बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र मानपुर बफर अंतर्गत दमना बीट के बांसा की है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार खेत जा रहे किसान दिनेश सिंह पिता भैया लाल सिंह उम्र 50 वर्ष पर बाघ ने हमला किया है। यह घटना पी एफ 352 से लगे राजस्व क्षेत्र के बांधवाहार में हुई है।

झड़ियों में छिपा हुआ था बाघ

बताया गया है कि किसान दिनेश सिंह सुबह खेत जाने के लिए निकला था। वह रास्ते पर जा रहा था इसी दौरान रास्ते के किनारे झाड़ियां में छिप कर बैठे बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि किसान दिनेश सिंह कुछ समझ ही नहीं पाया। हालांकि बाघ भी ज्यादा समय तक वहां नहीं रुक।

दिनेश सिंह पर हमला करते ही बाघ वहां से भाग निकला। दरअसल दिनेश सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया था, जिससे आसपास के अन्य लोग भी उस तरफ आने लगे। लोगों का शोर सुनकर बाघ वहां से भाग गया।

अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की जानकारी लगते ही मानपुर परिक्षेत्र अधिकारी और वन विभाग की टीम मोके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में दाखिल करा दिया। घायल किशन दिनेश सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

डॉक्टर का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि उनके शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है। पर यह सभी चोट कुछ समय में ठीक हो जाएंगी।

दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से उसे स्थान पर सतर्कता बरतने के लिए कहा है जहां बाघ दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने के लिए कहा है।

वहीं दूसरी तरफ गांव के आसपास बाघ के सक्रिय होने के कारण ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने वन विभाग से इस खतरे को दूर करने के लिए कहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us