SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Jabalpur में जिस कैफे संचालक ने नौकरी दी, उसी की दोनों बेटियों को Love Jihad में फंसाया

Jabalpur में जिस कैफे संचालक ने नौकरी दी, उसी की दोनों बेटियों को Love Jihad में फंसाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Love Jihad: कैफे संचालक की छोटी बेटी रविवार की दोपहर में एक बैग में सामान रख रही थी। वह चोरी छिपे घर के आभूषण एवं नकदी उसमें भर रही थी। तभी उस पर बड़ी बहन की नजर पड़ गई। संदेह होने पर वह उस पर नजर रखने लगी। तभी शाम को उसने वाशिद को दो अन्य युवकों साथ घर के आसपास घूमते देखा। उसने तुरंत पिता को जानकारी दी।

जबलपुर। अधारताल के कटरा निवासी वाशिद मंसूरी ने राहुल सिंह बनकर खमरिया के एक कैफे में नौकरी हासिल किया। उसके बाद कैफे संचालक की बेटी लव जिहाद में फंसाया। आरोपित ने पहले संचालक की बड़ी बेटी (20) से नजदीकी बढ़ाई। उससे दो लाख रुपये लिया। फिर उसकी छोटी बहन (18) से प्रेम का स्वांग रचाया। उसे दीदी, पिता और घरवालों के विरुद्ध बरगलाया। विवाह का झांसा देकर उसे भगाने का षड्यंत्र रचा।

रविवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ कैफे संचालक की छोटी बेटी को लेकर जाने के लिए पहुंचा। तभी युवती के स्वजन और मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ लिया। उसके नाम व धर्म छिपाने और युवती को बरगलाने का पता चलने पर लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने उसकी धुनाई कर दी। फिर माला पहनाकर उसे पुलिस थाने तक ले गए। जहां, आरोपित वाशिद और उसके साथी सलमान को पुलिस सुपर्द किया। घटनाक्रम के बीच आरोपितों का एक साथी भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

एक वर्ष पहले आया, काम से भरोसा जीता

अधारताल क्षेत्र का कटरा निवासी वाशिद लगभक एक वर्ष पूर्व काम की तलाश में खमरिया के एक कैफे में पहुंचा। उसने संचालक को अपना नाम राहुल सिंह बताया। भोपाल और इंदौर में कैफे में काम करने का अनुभव होने की जानकारी दी। उसने नाम एवं धर्म छिपाकर पहले नौकरी हथियाया। उसके बाद कामकाज के माध्यम से संचालक का भरोसा जीता। फिर संचालक की बड़ी बेटी को बातों में जाल में फंसाया। धीरे-धीरे उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिया। और रुपये मांगने पर जब युवती ने नहीं दिए तो फिर आरोपित ने लव जेहाद शुरू किया। संचालक की छोटी बेटी को बरगलाया। उसे प्रेम और विवाह का झांसा दिया।

शातिर आरोपित सीसीटीवी से रखता था निगरानी

संचालक को कुछ दिनों पूर्व राहुल की हरकतों पर संदेह हुआ। उन्होंने यह बात बड़ी बेटी को बताई। उसने युवक का फोटो कटरा में जाकर दिखाया तो लोगों ने उसका नाम वाशिद मंसूरी बताया। उसकी असलियत सामने आने पर संचालक ने काम से निकाल दिया। तभी संचालक को पता चला कि वह उसकी छोटी बेटी से अकेले में बात करता था। छोटी बेटी के जरिए उसने घर और कैफे के सीसीटीवी कैमरे का एक्सेस अपने मोबाइल फोन में ले रखा था। जिससे वह सबकी गतिविधि पर नजर रखता था।

बैग में आभूषण व रुपये रख रही थी, तब संदेह हुआ

कैफे संचालक की छोटी बेटी रविवार की दोपहर में एक बैग में सामान रख रही थी। वह चोरी छिपे घर के आभूषण एवं नकदी उसमें भर रही थी। तभी उस पर बड़ी बहन की नजर पड़ गई। संदेह होने पर वह उस पर नजर रखने लगी। तभी शाम को उसने वाशिद को दो अन्य युवकों साथ घर के आसपास घूमते देखा। उसने तुरंत पिता को जानकारी दी। कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन सबसे नजर बचाते घर से निकली। जैसे ही वह वाशिद से बैग लेकर मिलने पहुंची, स्वजन ने सभी को घेर लिया। तब वाशिद ने छोटी बेटी को शादी से रोकने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दिया।

खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि अधारताल निवासी युवक गलत नाम बताकर कैफे में नौकरी करता था। वह कैफे संचालक को धमका रहा था। धमकाने वाले वाशिद और उसके एक साथी को पकड़कर कुछ लोग थाने लेकर आए थे। आरोपितों पर धमकी देने सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। उस पर लगे गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us