श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: CRPF Soldier Committed Suicide: छत्तीसगढ़ के इंजरम में 219 बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान निलेश कुमार गर्ग ने रात करीब 10:30 बजे अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों की ओर से जांच जारी है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंजरम में 219 बटालियन केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान निलेश कुमार गर्ग ने रात करीब 10:30 बजे अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या (CRPF Soldier Committed Suicide) कर ली। जवान मध्य प्रदेश का निवासी था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
(खबर अपडेट की जा रही है।)







