SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » CG Murder: बर्थडे मनाने के देर रात स्कूल कैंपस में घुसे दोस्त, मामूली विवाद में युवक की ईंट-पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या

CG Murder: बर्थडे मनाने के देर रात स्कूल कैंपस में घुसे दोस्त, मामूली विवाद में युवक की ईंट-पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:       CG Murder: छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पांच युवकों ने मिलकर रोहन कुमार ठाकुर उर्फ मंकी पर हमला किया और ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है जबकि दो फरार हैं।

भिलाई: नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एचएससीएल कालोनी के स्कूल में जन्मदिन मनाने के बाद उपजे विवाद पर पांच आरोपितों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। नेवई पुलिस ने दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपितों को हिरासत में लिया। वहीं एक अपचारी बालक सहित दो आरोपित फरार बताए जाते हैं। घटना सोमवार रात्रि करीब 11.30 से 12 बजे के आसपास हुई।

दीवार फांद कर पहुंचे अंदर

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि कल देर रात एचएससीएल कालोनी के एक स्कूल में नाबालिग किशोर का बर्थडे मनाने के लिए कुछ युवक एकत्रित हुए थे। स्कूल परिसर में गेट में ताला लगा होने के बावजूद दीवार फांद कर अंदर पहुंचे थे। जन्मदिन का केक काटे जाने के बाद रोहन कुमार ठाकुर उर्फ मंकी का अन्य मौजूद युवको के साथ विवाद हो गया।

ईट व पत्थर से सिर पर किया हमला

मामूली विवाद बढ़ने पर युवकों के द्वारा रोहन ठाकुर के ऊपर जमकर जानलेवा हमला करते हुए पिटाई कर दी। उसके बाद ईट व पत्थर से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक रोशन ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात्रि में ही दो अपचारी बालक सहित तीन आरोपित हिरासत में ले लिए गए। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us