SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bihar News: भाई ही बना बहन के प्यार का दुश्मन, Love Affair से नाराज होकर मारी गोली… उसके ही दोस्त के साथ चल रहा था अफेयर

Bihar News: भाई ही बना बहन के प्यार का दुश्मन, Love Affair से नाराज होकर मारी गोली… उसके ही दोस्त के साथ चल रहा था अफेयर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    बिहार के पूर्णिया जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने अपनी ही सगी बहन पर गोलियां चला दीं। आरोप है कि लड़की का अफेयर भाई के ही दोस्त से चल रहा था, जिससे नाराज होकर भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने अपनी ही सगी बहन पर गोलियां चला दीं। आरोप है कि लड़की का अफेयर भाई के ही दोस्त से चल रहा था, जिससे नाराज होकर भाई ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना मधुबनी थाना क्षेत्र के मधुबनी बाजार इलाके की है। आरोपी भाई ने मौका पाकर बहन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं, जिनमें से दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में खून से लथपथ बहन को आनन-फानन में GMCH पूर्णिया लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान छोटी कुमारी केसरी (27 वर्ष), पिता सुधीर केसरी निवासी मधुबनी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

पिता का बयान

मृतका के पिता सुधीर केसरी ने बताया कि उनकी बेटी ग्रेजुएशन की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान उसका अफेयर एक लड़के से हो गया था। पिछले ढाई साल से दोनों के बीच संबंध थे। इस दौरान लड़की दो बार घर से भाग भी चुकी थी। इसको लेकर भाई और मां नाराज थे और लगातार समझा रहे थे, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी।

घटना के दिन मां किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान भाई ने घर में रखी पिस्टल निकाली और बहन पर गोलियां चला दीं। एक गोली हाथ से होकर सीने में लगी जबकि दूसरी पीठ में धंस गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची तो बेटी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। शोर सुनते ही आरोपी भाई पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया।

पिता उस वक्त बाजार से समोसे लेने गए थे। घर लौटकर उन्होंने बेटी को गंभीर हालत में पाया। फिलहाल पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us